MP NEWS : रीवा : रीवा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बिछिया थाना क्षेत्र के सिलपरी गांव में जमीन के सीमांकन के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।
MP NEWS : जानकारी के मुताबिक, सोमवार को राजस्व विभाग की टीम गांव में जमीन का सीमांकन करने पहुंची थी। मौके पर पुलिस टीम भी मौजूद थी, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। लेकिन अधिकारियों की मौजूदगी का कोई असर नहीं दिखा और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
MP NEWS : घटना के दौरान जमकर मारपीट हुई, जिसकी लाइव तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, राजस्व टीम ने फिलहाल सीमांकन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। फिलहाल पुलिस इस विवाद की तह में जाने की कोशिश कर रही है, और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।









