Indigo Advisory : एक बार फिर परेशानी में घिरी इंडिगो ने जारी की ट्रेवल एडवाइजरी, जानें पूरा माजरा

0
205
Indigo Airlines
Indigo Airlines

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज बेहद घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में और घना कोहरा होने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है।

एयरलाइन उड़ानों पर असर
इंडिगो ने बुधवार सुबह यात्रियों के लिए कोहरे संबंधी सलाह जारी की। इसमें कहा गया कि उत्तर और पूर्वी भारत में धुंध भरे शीतकालीन मौसम के कारण कम दृश्यता और धीमी उड़ान गतिविधियों की संभावना है। इससे पहले सोमवार को इंडिगो, स्पाइसजेट समेत अन्य एयरलाइन कंपनियों ने भी एडवाइजरी जारी की थी। सोमवार को तीन दर्जन से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और कई उड़ानें घंटों देरी से चल रही थीं।

एयरपोर्ट पर तैयारी और सुरक्षा
एयरलाइन कंपनियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट पर पूरी टीम तैनात है। टीमें शेड्यूल को सुचारू रूप से मैनेज करने, ग्राहकों की मदद करने और ऑपरेशंस बनाए रखने में लगी हुई हैं।

Read More : M.P News : इंदौर के भावना टैक्सटाइल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, लाखों का नुकसान

यात्रियों के लिए सलाह
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे पहले से योजना बनाएं, एयरपोर्ट के लिए समय पर निकलें और इंडिगो की वेबसाइट या ऐप पर लेटेस्ट फ्लाइट स्टेटस चेक करें।

रेलवे परिचालन पर प्रभाव
कोहरे के कारण पिछले तीन दिनों से रेल यात्रा भी प्रभावित है। कई ट्रेनें कैंसिल, रि-शिड्यूल और घंटों लेट हो रही हैं। रेलवे बोर्ड ने यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here