Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh DSP Kalpana Verma-Deepak Tondon Case : दीपक टंडन-कल्पना वर्मा केस...

DSP Kalpana Verma-Deepak Tondon Case : दीपक टंडन-कल्पना वर्मा केस में नया खुलासा! कपड़े उतारकर पिटाई का Video वायरल, जानें पूरा मामला

kalpana case
डीएसपी कल्पना वर्मा–दीपक टंडन विवाद में नया मोड़

रायपुर. रायपुर में डीएसपी कल्पना वर्मा और दीपक टंडन के मामले में लगातार नए खुलासे और जानकारियां सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में दीपक टंडन को मारपीट का शिकार होते दिखाया जा रहा है।

पुराने वीडियो में हुई मारपीट का मामला
जानकारों का कहना है कि वायरल वीडियो चंद वर्षों पुराना है। इसमें दिखाई दे रहा है कि दीपक टंडन ने जमीन के नाम पर कुछ लोगों से लाखों रुपए की ठगी की थी। जब पीड़ितों ने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो दीपक टंडन ने उनका अपमान किया और गाली-गलौच की।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में चार दिन राहत, इसके बाद फिर शीतलहर का अलर्ट, जानें आपके शहर का मौसम

 

लोगों ने कानून अपने हाथ में लिया
इस घटना के बाद पीड़ितों ने खुद न्याय लेने की कोशिश की और दीपक टंडन को जमकर पीटा। वायरल वीडियो में उनके कपड़े भी उतरते दिखाई दे रहे हैं। घटना दीपक टंडन की होटल “वेलकम श्री” में हुई बताई जा रही है।

मामले में दीपक टंडन का पक्ष अभी नहीं आया
हालांकि इस मामले में यह स्पष्ट नहीं है कि पीड़ितों ने थाने में कोई शिकायत दर्ज कराई थी या नहीं। दीपक टंडन का इस पूरे प्रकरण पर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में चार दिन राहत, इसके बाद फिर शीतलहर का अलर्ट, जानें आपके शहर का मौसम

सोशल मीडिया में चर्चा का विषय
वायरल वीडियो और तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह के मत दे रहे हैं। घटना के वास्तविक तथ्यों की जांच के लिए अब पुलिस और संबंधित अधिकारी कदम उठा सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here