Saturday, March 21, 2026
30.1 C
Raipur

CG NEWS : 58% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट जल्द दे सकता है फैसला, छत्तीसगढ़ की सैकड़ों भर्तियां संकट में; RTI में हाईकोर्ट ने कहा– 2023 के बाद गलत रोस्टर लागू

CG NEWS : रायपुर: सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आरक्षण मामलों पर सुनवाई जारी है और कोर्ट जल्द ही 50% सीमा उल्लंघन पर बड़ा फैसला सुना सकता है। यदि निर्णय 50% से अधिक आरक्षण के खिलाफ गया, तो छत्तीसगढ़ में 260 से अधिक पदों पर निकली भर्तियां प्रभावित होंगी।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में 2012 में आरक्षण बढ़ाकर 58% किया गया था। हाईकोर्ट ने 19 सितंबर 2022 को इस कानून को खारिज कर दिया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 1 मई 2023 को केवल पुराने विज्ञापनों वाली भर्तियों को राहत देते हुए उन्हें परिणाम के अधीन पूरा करने की अनुमति दी थी। यह राहत नई भर्तियों पर लागू नहीं थी, लेकिन राज्य सरकार की कई एजेंसियों ने 1 मई 2023 के बाद भी 58% आरक्षण लागू कर दिया।

CG NEWS : RTI में हाईकोर्ट ने साफ किया है कि 2023 के बाद केवल 50% रोस्टर ही मान्य है।

CG NEWS : RTI में हाईकोर्ट के प्रमुख जवाब

1. संविदा भर्ती में 50% आरक्षण रोस्टर लागू किया गया है।
2. 1 मई 2023 से पहले हाईकोर्ट में 58% (SC 12%, ST 32%, OBC 14%) रोस्टर लागू था।
3. 1 मई 2023 के बाद नया 50% रोस्टर लागू हुआ, जिसमें SC 16%, ST 20%, OBC 14% शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में 58% आरक्षण का मतलब
राज्य में 12% (SC), 32% (ST) और 14% (OBC) के आधार पर 58% आरक्षण लागू था।

राज्य पर असर
– 1 मई 2023 के बाद निकली भर्तियां, जैसे स्वास्थ्य विभाग में वार्ड बॉय के 12 पद, आबकारी विभाग में 200 आरक्षक, जल संसाधन विभाग में 50 अमीन सहित कई भर्तियां संकट में हैं।
– कई चयन बोर्डों ने 58% रोस्टर के आधार पर रिजल्ट जारी कर दिए हैं, जिन्हें कोर्ट के फैसले के बाद संशोधित या रद्द किया जा सकता है।

CG NEWS : सुप्रीम कोर्ट का रुख

CG NEWS : सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश को OBC आरक्षण बढ़ाने पर कोई अंतरिम राहत देने से इनकार किया है। कोर्ट ने कहा कि पहले संवैधानिक वैधता तय होगी। कोर्ट ने यह भी माना कि छत्तीसगढ़ को मिली राहत बहुत सीमित थी और MP को उसी आधार पर राहत नहीं दी जा सकती।

CG NEWS : आगे क्या प्रभाव पड़ेगा

1. 1 मई 2023 के बाद 58% रोस्टर पर निकली भर्तियां कानूनी संकट में होंगी।
2. रिजल्ट और चयन प्रक्रियाएं रुक सकती हैं।
3. हजारों उम्मीदवार प्रभावित होंगे।
4. RTI जवाब के बाद सरकार पर दबाव बढ़ेगा।
5. यदि सुप्रीम कोर्ट 50% सीमा को अंतिम रूप से मान्य कर देता है, तो छत्तीसगढ़ को आरक्षण मॉडल बदलना पड़ेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

chaitra navratri  2026 : चैत्र नवरात्रि से पहले गैस संकट,  होटल बंद करने की चेतावनी...#cg #navratri

chaitra navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि से पहले गैस संकट, होटल बंद करने की चेतावनी...#cg #navratri

Latest YouTube Shorts

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories