Wednesday, September 23, 2026
Home National Expressway Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी और...

Expressway Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी और चार बच्चे समेत 5 लोगों की मौत

Expressway Accident:
Expressway Accident:

Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भयावह सड़क हादसा हुआ। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के डीह गांव के पास तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने खड़ी वैगनआर कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों में आग लग गई। हादसे में पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

Expressway Accident: जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार आजमगढ़ में तैनात सिपाही जावेद अशरफ का था। हादसे में उनकी 49 वर्षीय पत्नी गुलिस्ता परवीन (चांदनी), 22 वर्षीय बेटी समरीन, 10 वर्षीय बेटी इलमा, 8 वर्षीय बेटी इस्मा और 10 वर्षीय बेटा जियान जान गंवा बैठे। वाहन जावेद के साले जिशान (30) चला रहे थे।

Expressway Accident: डीएम और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी लव गुप्ता ने बताया कि मृतकों को सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया और पांच अन्य लोग घायल हैं। घायल परिवार दिल्ली का रहने वाला है और उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया।

Expressway Accident: हादसे के समय वैगनआर कार रुकी हुई थी और अंदर लोग पानी पी रहे थे। इसी दौरान ब्रेजा कार सीधे वैगनआर से टकराई। स्थानीय लोग और यूपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण सभी को बाहर निकालना संभव नहीं हो सका।

Expressway Accident: हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बंद रहा। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया और शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here