Indore Crime : इंदौर : इंदौर नारकोटिक विंग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई नशे के खिलाफ अपराधियों पर करते हुए ग्राम लसूडिया हस्तमुरार रामपुर जिला नीमच में खेत पर बने मकान पर दबीश देकर एमडी बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से दो किलो 700 ग्राम एमडी के साथ 16 किलो लिक्विड 70 किलो से अधिक एमडी बनाने में उपयोग किए जाने वाला केमिकल वह अन्य समान जब्त किया है.
Indore Crime : इंदौर नारकोटिक्स विंग के डीआईजी महेश चंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर या कार्रवाई करते हुए ग्राम लसुड़िया हस्त मुरार थाना रामपुर जिला नीमच में एक खेत पर बने मकान पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Indore Crime : आरोपी निरंजन अर्जुन और रमेश को मौके से पकड़ा या आरोपी एमडी बनाने के कारखाने को संचालित कर रहे थे जहां अवैध मादक पदार्थ एमडी 2 किलो 700 ग्राम ठोस एवं 16 किलो लिक्विड अवस्था में तथा करीब 70 किलो से अधिक एमडी बनाने के केमिकल व अन्य सामग्री मोटरसाइकिल मोबाइल फोन जप्त किए हैं.













