तोमर ब्रदर्स की दहशत खत्म! 8 FIR, 40 करोड़ की संपत्ति जब्त… फिर भी रोहित का नहीं सुराग, क्या पुलिस जानबूझकर दे रही ढील ?

रायपुर : रायपुर के चर्चित तोमर ब्रदर्स— वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी और रोहित तोमर — पर एक और आपराधिक मामला दर्ज हुआ है। देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने व्यापारी संजय चांडक की शिकायत पर ब्लैकमेलिंग और ठगी का केस जोड़ा है। सिर्फ 5 महीनों में दोनों भाइयों पर 8 FIR दर्ज हो चुकी हैं, जो उनकी लगातार बढ़ती अपराध श्रृंखला का संकेत है।

10.50 लाख की ठगी: व्यापारी की शिकायत पर नया केस
इस बाबत शंकर नगर निवासी संजय चांडक ने बताया कि 2021 में वीरेंद्र तोमर उनकी दुकान से पर्दे, बेडशीट, सोफा कवर समेत 10.50 लाख रुपए का सामान ले गया, लेकिन एक भी रुपया भुगतान नहीं किया।एक साल तक वह बहाने बनाता रहा, फिर धमकाने लगा। डर के कारण व्यापारी चुप रहा, लेकिन गिरफ्तारी के बाद पीड़ित ने हिम्मत दिखाकर FIR दर्ज कराई।

Read More : CG Accident News : ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्क, मौके पर तोड़ा दम, चालक गिरफ्तार

सूदखोरी का साम्राज्य: लाखों लेकर करोड़ों वसूले
तोमर ब्रदर्स का नाम लंबे समय से सूदखोरी और अवैध वसूली से जुड़ा रहा है। रायपुर के कई कारोबारियों ने खुलासा किया कि उन्होंने कम राशि उधार ली, लेकिन चुकानी पड़ी कई गुना अधिक:

  • नरेश सचदेवा: 2.5 लाख → 20 लाख
  • गोपाल कुमार: 2 लाख → 28 लाख
  • हरीश कछवाहा: 3.5 लाख → 50 लाख
  • जयदीप बैनर्जी: 16 लाख → 52 लाख

यह आंकड़े तोमर ब्रदर्स के क्रूर सूदखोर नेटवर्क को उजागर करते हैं।

Read More : C.G Crime : फेसबुक पर नामी हस्तियों के AI वीडियो के जरिए हो रही ठगी, फेसबुक को पुलिस नोटिस जारी

करोड़ों की संपत्ति और हथियार बराम
कुछ महीने पहले पुलिस ने रायपुर में कई ठिकानों पर छापे मारे।
बरामद सामान:

  • 40 करोड़ रुपए से अधिक की रजिस्ट्री
  • 3 करोड़ रुपए का सोना
  • 10 लाख की चांदी
  • कई लग्जरी कारें
  • अवैध हथियार, बैंक पासबुक, चेक, ATM

यह स्पष्ट संकेत है कि तोमर ब्रदर्स का आर्थिक नेटवर्क कितना बड़ा था।

रोहित तोमर अब भी फरार — बड़ा सवाल!
जब पुलिस ने वीरेंद्र तोमर को पकड़ा, उसी समय से उसका भाई रोहित तोमर गायब है।कई हिंसक वारदातों, वसूली और सूदखोरी के मामलों में नाम सामने आने के बाद भी रोहित की गिरफ्तारी नहीं होना प्रश्नों के घेरे में है।

स्थानीय लोग और पीड़ित पूछ रहे हैं:
• रोहित तोमर कहाँ है?
• पुलिस उसे कब पकड़ेगी?
• सरकार इस आपराधिक गैंग पर पूरी कार्रवाई कब करेगी?

सरकार और पुलिस से जवाबदेही की मांग
लगातार बढ़ते केस और फरार रोहित तोमर ने सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या प्रशासन इस गैंग के खिलाफ पूरी कार्रवाई करने को तैयार है?
शहर के व्यापारी संगठन और पीड़ित परिवारों ने सरकार से मांग की है कि—

  • इस मामले की निगरानी उच्च स्तरीय टीम करे
  • रोहित तोमर की तत्काल गिरफ्तारी हो
  • पीड़ितों को सुरक्षा और न्याय दिया जाए
Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories