Disabled Welfare Board : दिव्यांगजन निशक्तजन कल्याण बोर्ड की बैठक संपन्न, लोकेश कांवडिंया ने की विष्णु देव साय सरकार की तारीफ

0
181

Disabled Welfare Board : रायपुर। छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम की प्रथम बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स बैठक आज रायपुर स्थित वृंदावन हाल में सफलता पूर्वक संपन्न हुई। यह बैठक निशक्तजन कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री लोकेश कांवडिंया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

Disabled Welfare Board :जन कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य
बैठक को संबोधित करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष श्री लोकेश कांवडिंया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा निशक्तजनों (दिव्यांगजनों) के जन कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना कल्याण बोर्ड का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने इस दौरान प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार की जमकर तारीफ की।

Disabled Welfare Board :निगम से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
इस प्रथम बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में निगम से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स श्री प्रदीप टंडन जी, श्री सुरेश कांकरिया जी, श्रीमती जानकी गुप्ता जी, श्रीमती आरती त्रिवेदी जी, श्री प्रमोद जैन जी सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share The News
Previous articlefake naga sadhu : नागा साधु के चोले को किया बदनाम, पुलिस ने 30 मिनट में दबोचा अंतर-राज्यीय लुटेरा गिरोह
Next articleSalasar Balaji Aarti Live : सालासर बालाजी में उमड़ा भक्तों का सैलाब…..
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here