Tuesday, May 19, 2026
35.1 C
Raipur

Assembly by-elections : सात राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव : मिजोरम और झारखंड में सबसे ज्यादा वोटिंग

Assembly by-elections : नई दिल्ली। देश के सात राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है, जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण भी शामिल है। इन सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती 14 नवंबर को बिहार चुनाव परिणाम के साथ ही की जाएगी। जिन आठ सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, वे हैं: जम्मू-कश्मीर (बडगाम और नगरोटा), राजस्थान (अंता), झारखंड (घाटशिला), पंजाब (तरनतारन), मिजोरम (डम्पा), ओडिशा (नुआपड़ा) और तेलंगाना (जुबली हिल्स)।

Read More : India vs South Africa : भारत की धरती पर साउथ अफ्रीका की अग्नि परीक्षा-8 नए चेहरों संग स्पिन का इम्तिहान

Assembly by-elections :  मिजोरम और झारखंड में रिकॉर्ड वोटिंग, तेलंगाना में सबसे कम
दोपहर 1 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, मतदान के रुझान में बड़ा अंतर देखने को मिला है। मिजोरम और झारखंड में सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है।

  • मिजोरम में दोपहर 1 बजे तक 56.35% मतदान हुआ है।
  • झारखंड में 54.08% मतदान दर्ज किया गया है।

इसके विपरीत, तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट पर मतदान सबसे कम रहा, जहाँ केवल 31.94% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

Assembly by-elections :  अन्य राज्यों में मतदान का हाल
अन्य राज्यों में भी मतदाताओं ने उत्साह दिखाया है, खासकर ओडिशा में:

  • ओडिशा में 51.42% मतदान दर्ज हुआ है, जो औसत से ऊपर है।
  • राजस्थान में मतदान का आंकड़ा 47.77% तक पहुंचा है।
  • जम्मू-कश्मीर में 42.07% मतदान हुआ है।

पंजाब में 36.62% मतदान दर्ज किया गया है। तेलंगाना एकमात्र ऐसा राज्य रहा, जहाँ सबसे कम वोटिंग (31.94%) दर्ज की गई है।

जुबली हिल्स: BRS उम्मीदवार ने किया मतदान
तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर उपचुनाव में BRS उम्मीदवार मगंती सुनीता ने अपने परिवार के साथ येलारेड्डीगुडा के पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला। यह सीट उनके पति और मौजूदा BRS विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के बाद खाली हुई थी।

Assembly by-elections : EVM शिफ्टिंग के आरोपों को CEO ने किया खारिज
ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) आर एस गोपालन ने विपक्षी दल BJD के आरोप को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। BJD ने आरोप लगाया था कि नुआपड़ा उपचुनाव से पहले ईवीएम से भरे एक ट्रक को गुप्त रूप से गंजम से नुआपड़ा भेजा गया था। CEO गोपालन ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुष्टि की कि यह आरोप बेबुनियाद और असंभव है। उन्होंने मतदाताओं से ऐसी खबरों पर विश्वास न करने की अपील की है।

जम्मू-कश्मीर में मुकाबला
जम्मू-कश्मीर की दो सीटों पर रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। नगरोटा में मुकाबला सीधे तौर पर भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच होने की उम्मीद है। वहीं, बडगाम में एनसी, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) और पीपुल्स अलायंस फॉर चेंज के गठबंधन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Latest YouTube Shorts

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories