Wednesday, February 11, 2026
27.1 C
Raipur

Youth Congress Protest Raipur : वोट चोरी बंद करो,रायपुर में यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल, निर्वाचन दफ्तर घेरने की कोशिश, पुलिस के साथ झूमा झटकी

Youth Congress Protest Raipur : रायपुर। युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेश निर्वाचन आयोग दफ्तर घेराव के लिए निकले, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस के साथ युवा कांग्रेसियों की झूमा झटकी भी हुई।

Youth Congress Protest Raipur : विरोध प्रदर्शन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हाल ही में की गई प्रेस वार्ता के समर्थन में आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर देशभर में सुनियोजित तरीके से वोट चोरी कराने के गंभीर आरोप लगाए थे।

इन्हीं मुद्दों को लेकर आज छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मोतीबाग से प्रदेश निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर मार्च निकले। कार्यकर्ताओं ने “भाजपा होश में आओ”, “लोकतंत्र बचाओ”, “वोट चोरी बंद करो” जैसे नारे लगाते हुए जब आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने मोतीबाग के सामने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई, लेकिन कार्यकर्ताओं ने अपने जोश और दृढ़ संकल्प के साथ नारेबाजी जारी रखी। कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर भी विरोध दर्ज करते रहे।

Youth Congress Protest Raipur : इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा यह केवल हरियाणा या कर्नाटक तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश में लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। आज हमने रायपुर में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की कोशिश की, परंतु पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक हमें रोक लिया और गिरफ्तार कर मोतीबाग परिसर में बनाए गए अस्थायी जेल में बंद किया गया।

Youth Congress Protest Raipur : उन्होंने कहा कि यह आंदोलन लोकतंत्र को बचाने का आंदोलन है। हम भाजपा की पुलिस या दमनकारी नीतियों से डरने वाले नहीं हैं। यह संघर्ष अब केवल रायपुर तक सीमित नहीं रहेगा — हम पूरे प्रदेश के जिलों और विधानसभा मुख्यालयों में जाकर जनता को भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत का सच बताएंगे। लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवा कांग्रेस सड़कों से लेकर संसद तक आवाज उठाएगी।”

Youth Congress Protest Raipur : इस घेराव कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव गुलजेब अहमद, आस मोहम्मद, विराज चंद्राकर, जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप, सजल चंद्राकर, मीडिया चेयरमैन तुषार गुहा, प्रदेश सचिव अमिताभ घोष, फहीम शेख, अर्जुन सिंह, शानू राजा, आसिफ खान, आशीष चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, महासचिव फरदीन खोखर सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

Latest YouTube Shorts

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds