Sunday, May 17, 2026
31.3 C
Raipur

Niyada Nellanar Scheme : सुकमा में नियद नेल्लानार योजना का कमाल : 624 मोतियाबिंद मरीजों को जल्द मिलेगी नई रोशनी

Niyada Nellanar Scheme : सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में, सुकमा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ी लोक कल्याणकारी पहल की गई है। ‘नियद नेल्लानार योजना’ के तहत, स्वास्थ्य विभाग ने दुर्गम और माओवाद प्रभावित कोंटा विकासखंड के 125 गांवों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वे अभियान चलाया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित और पहुंचविहीन अंदरूनी गांवों के निवासियों को उनके द्वार पर ही स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है।

सीएमएचओ डॉ. आरके गुप्ता के मार्गदर्शन में, यह स्वास्थ्य सर्वे अभियान इसलिए भी विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह उन इलाकों में चलाया गया, जहाँ सुरक्षा और पहुंच सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती रही है। स्वास्थ्य विभाग की समर्पित टीमों ने इन दुर्गम चुनौतियों के बावजूद अपनी प्रतिबद्धता को चरितार्थ करते हुए घर-घर दस्तक दी, जो कि जिला प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

Read More : Dhamtari Crime : नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से अश्लील प्रस्ताव रखने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Niyada Nellanar Scheme : बीएमओ कोंटा डॉ. दीपेश चंद्राकर ने बताया कि इस सघन सर्वे अभियान में “संपूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम” पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। नेत्र सहायक अधिकारियों की टीमों ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लोगों की आंखों की सघन जांच की। इस जांच अभियान में मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) से पीड़ित मरीजों की बड़ी संख्या सामने आई है।

Niyada Nellanar Scheme : सर्वे के द्वारा कुल 624 मोतियाबिंद के मरीजों का चिन्हांकन किया गया है। यह आंकड़ा इस बात को रेखांकित करता है कि दूरस्थ क्षेत्रों में नेत्र रोगों की समस्या कितनी गंभीर है। इन मरीजों में 132 मरीज एक आंख से, जबकि 492 मरीज दोनों आंखों से पीड़ित पाए गए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज की आवश्यकता है।

Read More : CG Holidays List 2026 : साल 2026 में छुट्टियों की बौछार: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की 107 अवकाशों की सूची, राजपत्र में हुई घोषणा

Niyada Nellanar Scheme : जिला प्रशासन ने अब इन सभी 624 चिन्हांकित मरीजों को नई रोशनी देने का बीड़ा उठाया है। प्रशासन की ओर से जल्द ही जिला अस्पताल में विशेष मोतियाबिंद शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहाँ इन सभी मरीजों का निःशुल्क इलाज और ऑपरेशन सुनिश्चित किया जाएगा। मरीजों को इलाज के लिए लाने और वापस उनके गांव छोड़ने की व्यवस्था के साथ-साथ उनके रहने और खाने की पूरी व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories