Monday, September 21, 2026
Home Sports Women Team Meet PM Modi: जब स्किन केयर रूटीन के सवाल पर...

Women Team Meet PM Modi: जब स्किन केयर रूटीन के सवाल पर प्रधानमंत्री हुए ‘बोल्ड’, जानें वर्ल्ड चैंपियन बेटियों से PM मोदी की कैसी रही मुलाकात

Women Team Meet PM Modi/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 6 नवंबर की शाम को भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात की, जिसने पहली बार वीमेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा है। बता दें कि, भारतीय महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर यह बड़ी जीत दर्ज की थी।

वहीं इस खास मुलाकात के दौरान, टीम इंडिया ने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी टीम की जर्सी भेंट की। कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्ज समेत सभी खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री से खुलकर बातचीत की।

हरलीन का दिलचस्प सवाल
Women Team Meet PM Modi:पीएम मोदी ने इस दिन को ‘बहुत बड़ा’ बताया। उन्होंने ख़ास तौर पर उल्लेख किया कि यह दिन देव दीवाली और गुरु पर्व भी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह बस सभी खिलाड़ियों को सुनना चाहते हैं। इस ख़ास मुलाकात के दौरान, हरलीन देओल ने प्रधानमंत्री मोदी से एक बेहद दिलचस्प सवाल पूछा। उन्होंने पीएम से उनके स्किन केयर रूटीन के बारे में पूछा। हरलीन ने सवाल करते हुए कहा, “सर मुझे आपका स्किन केयर रूटीन पूछना है, आप बहुत ग्लो करते हैं”।

Read More : PM Modi Meets Women Cricket Team : किस्सों और प्रेरणा से भरी मुलाकात : विश्व विजेता महिला टीम ने PM मोदी को सुनाई जीत की कहानी

दीप्ति शर्मा के टैटू और दादागिरी पर चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा से कहा कि “मैदान पर आपकी दादागिरी बहुत चलती है”। इस पर दीप्ति ने पीएम के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि बॉल थ्रो को लेकर सभी लोग उनसे कहते हैं कि वह अपनी टीम के लोगों की ओर धीरे से गेंद फेंका करें।

Women Team Meet PM Modi: इसके साथ ही दीप्ति ने बताया कि पीएम मोदी ने उनसे उनके हनुमान जी के टैटू के बारे में पूछा कि वह कितना मानती हैं। दीप्ति के लिए सबसे सुखद यह था कि उन्हें यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि पीएम मोदी को उनके इंस्टाग्राम का टैगलाइन भी पता है।

Read More : Women Cricket World Cup 2025 : सीएम साय बोले– नारी शक्ति की ऐतिहासिक जीत, कवर्धा की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का योगदान राज्य के लिए गर्व की बात…

कहां है हमारी DSP?
बता दें कि, वर्ल्ड कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने ख़ास तौर पर डीसएपी शब्द का इस्तेमाल किया क्योंकि वह यूपी पुलिस में डीएसपी भी तैनात हैं। दीप्ति ने याद किया कि कैसे पीएम मोदी ने उनसे 2017 में कहा था कि मेहनत करना मत छोड़ो। दीप्ति ने आगे कहा, ‘मैं आपके भाषण सुनते रहती हूं. इससे मुझे ताकत मिलती है।

हरमनप्रीत ने बताया गेंद को जेब में रखने का क्या था राज
प्रधानमंत्री मोदी ने कप्तान हरमनप्रीत कौर से मैच के दौरान गेंद को लेकर सवाल किया। हरमनप्रीत ने बताया कि उन्होंने गेंद को अपनी जेब में क्यों रख लिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का यकीन नहीं था कि आखिरी कैच उन्हीं के पास आएगा, लेकिन जब गेंद उनके पास आई, तो वह उसे सालों के इंतजार के कारण अपने पास रखना चाहती थीं। उन्होंने कहा, “मुझे सालों से इसका इंतजार था। मैंने इसलिए गेंद अपने पास रख ली”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here