MP NEWS : शातिर ‘लुटेरी दुल्हन’ अनुराधा, 25 बार की शादी, फिर दूल्हों को लूटती थीं, ऐसे हुआ पर्दाफाश

MP NEWS: भोपाल : राजस्थान के सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने 25 बार शादी कर दूल्हों को लूटने वाली शातिर ‘लुटेरी दुल्हन’ अनुराधा को भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपिया हर शादी के कुछ दिनों बाद जेवर, नगदी और मोबाइल लेकर फरार हो जाती थी। पुलिस ने इसे पकड़ने के लिए बोगस ग्राहक बनकर जाल बिछाया और भोपाल से गिरफ्तार कर लिया।

MP NEWS: पुलिस के अनुसार, अनुराधा पत्नी विशाल पासवान मूल रूप से महाराजगंज (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली है और वर्तमान में भोपाल के शिव नगर इलाके में रह रही थी। उस पर सवाई माधोपुर के मानटाउन थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

MP NEWS: मानटाउन थाने के एएसआई मीठा लाल यादव ने बताया कि 3 मई को विष्णु शर्मा नामक युवक ने शिकायत दी थी कि एक दलाल और महिला ने शादी के नाम पर उससे दो लाख रुपये ऐंठ लिए और अनुराधा नामक महिला से कोर्ट मैरिज करवा दी। शादी के कुछ दिन बाद ही वह घर से नगदी, गहने और मोबाइल लेकर भाग गई।

MP NEWS: पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अनुराधा अब तक करीब 25 पुरुषों से शादी कर चुकी है और हर बार उन्हें लूटकर फरार हो जाती है। यह गिरोह भोपाल से चलाया जा रहा था, जिसमें रोशनी, सुनीता, रघुवीर, गोलू और जुर्जन नामक लोग सक्रिय थे। वे फर्जी एजेंट्स के ज़रिये लोगों से संपर्क कर लड़कियों के फोटो दिखाते और 2 से 5 लाख रुपये तक में सौदा तय करते थे।

MP NEWS : पुलिस ने बताया कि अनुराधा ने हाल ही में भोपाल में गब्बर नामक युवक से दो लाख रुपये लेकर फिर से विवाह किया था। फिलहाल पुलिस आरोपिया से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories