CG Breaking : निगम-मंडलों में फेरबदल, नियुक्ति में संशोधन, शालिनी, केदारनाथ गुप्ता और श्रीनिवास राव को मिला नया दायित्व

CG Breaking :रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम, मंडल और आयोगों में की गई नियुक्तियों में संशोधन करते हुए कुछ प्रमुख पदों पर बदलाव किया है। नए आदेश के मुताबिक केदारनाथ गुप्ता को अब छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं श्रीनिवास राव मद्दी को छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड रायपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शालिनी राजपूत को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष और चंद्रकांति वर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

CG Breaking :गौरतलब है कि इससे पहले 2 अप्रैल 2025 को जारी सूची में इन नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। केदारनाथ गुप्ता को पहले दुग्ध संघ का अध्यक्ष, शालिनी राजपूत को समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष और चंद्रकांति वर्मा को उसी बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। लेकिन अब इन पदों में फेरबदल करते हुए नई नियुक्तियां की गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंजूरी के बाद यह संशोधित सूची जारी की गई, जिससे प्रदेश के निगम-मंडलों में नए सिरे से जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है।

 

 

CG Breaking : पहले की नियुक्तियों में संशोधन-

CG Breaking : 2 अप्रैल 2025 को जारी सूची में शालिनी राजपूत को छत्तीसगढ़ राज्य समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष, चंद्रकांति वर्मा को उसी बोर्ड का उपाध्यक्ष और केदारनाथ गुप्ता को दुग्ध संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। हालांकि, सरकार ने अब इन नेताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए नई नियुक्तियां की हैं।

 

CG Breaking : नई व्यवस्था के तहत निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं-

शालिनी राजपूत- अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड
चंद्रकांति वर्मा- उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग
श्रीनिवास मद्दी- अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, रायपुर
केदारनाथ गुप्ता- अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, रायपुर

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories