Breaking News : बलौदाबाजार में थाना प्रभारियों का तबादला…..देखें सूची

बलौदाबाजार, 19 मई। Breaking News : जिले की नई पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कार्यभार संभालते ही प्रशासनिक कसावट के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने जिले के कई थाना प्रभारियों का तबादला करते हुए पुलिस महकमे में सख्ती की नई शुरुआत की है।

खास बात यह रही कि अधिकतर अधिकारी उन्हीं थानों में स्थानांतरित किए गए हैं जहां वे पहले भी पदस्थ रह चुके हैं। इससे वे थाने और क्षेत्र की भौगोलिक व सामाजिक परिस्थितियों से भलीभांति परिचित हैं, जिससे अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आसानी होगी।

स्थानांतरण के आदेशों के बाद कई थाना प्रभारियों ने राहत की सांस ली है क्योंकि उन्हें नई जगह पर ढलने की ज़रूरत नहीं होगी। वहीं, अब निगाह इस बात पर है कि एसपी गुप्ता की यह रणनीति ज़मीनी स्तर पर कितनी प्रभावशाली साबित होती है।

पुलिस महकमे में यह फेरबदल ऐसे वक्त में हुआ है जब जिले में कई आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। लिहाजा अब यह देखना अहम होगा कि क्या नई व्यवस्था से अपराध में गिरावट और पुलिस की कार्यशैली में कसावट आती है या नहीं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories