आज इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री होती तो पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए होते, जानें किसने कहां ऐसा….

Parivesh

जांजगीर-चांपा, 19 मई। कांग्रेस पार्टी ने जांजगीर में ‘संविधान बचाओ रैली’ निकालते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जहां भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की, वहीं युद्धविराम के फैसले को अमेरिका के दबाव में लिया गया कदम बताया।

बघेल ने कहा कि सेना के साहसिक अभियान की जानकारी लीक करना गंभीर अपराध है, और केंद्र के एक मंत्री द्वारा इस तरह की बात कहना राजद्रोह के दायरे में आता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश सरकार के एक मंत्री ने सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि पहलगाम की घटना का जवाब ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि यदि आज देश की बागडोर इंदिरा गांधी के हाथ में होती, तो पाकिस्तान अब तक दो हिस्सों में बंट चुका होता।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई केवल बदले की राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने पूछा कि यह “अमृतकाल” है या फिर लोकतंत्र की आवाज को दबाने का काल।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *