MP News : गढ़ा दशहरा चल समारोह हादसा : शिव शक्ति समिति ने किया विरोध प्रदर्शन

जबलपुर। गढ़ा दशहरा चल समारोह में स्वागत मंच गिरने से हुई एक महिला की मौत और 11 वर्षीय बच्ची की गंभीर चोट के बाद शिव शक्ति समिति ने प्रशासन और आयोजन समितियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। समिति सदस्य तनिष्क पांडे ने गढ़ा चल समारोह समिति और रामलीला समिति पर भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने काले झंडे दिखाकर “मुरदाबाद” के नारे लगाए। यह धरना पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण रूप से आयोजित किया गया।

Read More : MP News : छिंदवाड़ा: किडनी फेल से बच्चों की मौत, सीएम मोहन यादव पहुंचे, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त

तनिष्क पांडे ने कहा कि हादसा स्वागत मंच के आधे-अधूरे और असुरक्षित ढांचे के कारण हुआ। उन्होंने कहा, “यदि मंच की पुख्ता व्यवस्था होती, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं होती।” उन्होंने पुरानी समिति को भंग कर नई समिति के गठन की मांग भी की, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

Read More Nobel 2025 : मैरी ई. ब्रंकॉ, फ्रेड रैम्सडेल और शिमोन साकागुची को मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार

हादसे के बाद घायल बच्ची के इलाज के लिए मंत्री राकेश सिंह ने अस्पताल में मुफ्त इलाज की घोषणा की है। वहीं शिव शक्ति समिति ने इस घटना को लेकर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories