Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : छिंदवाड़ा: किडनी फेल से बच्चों की मौत, सीएम मोहन...

MP News : छिंदवाड़ा: किडनी फेल से बच्चों की मौत, सीएम मोहन यादव पहुंचे, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज छिंदवाड़ा एयर स्ट्रीप पहुंचे। कुछ देर भाजपा नेताओं और अधिकारियों से चर्चा करने के बाद वह परासिया पहुंचे, जहां उन्होंने किडनी फेल होने से मृत हुए बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। मीडिया के सवालों से बचते हुए सीएम ने कहा, “अभी कुछ नहीं कह सकता।”

इस बीच प्रशासन ने एक्शन लेते हुए परासिया स्थित ‘अपना मेडिकल स्टोर्स’ का लाइसेंस निरस्त कर दिया। यह मेडिकल स्टोर डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी ज्योति सोनी द्वारा संचालित किया जा रहा था।

Read More : MP News : छिंदवाड़ा : 11 बच्चों की मौत के बाद जागा जिला प्रशासन, ड्रग इंस्पेक्टर ने औचक निरीक्षण किया

जानकारी के अनुसार, परासिया के सिविल अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण सोनी अपने निजी क्लीनिक में बच्चों का इलाज कर रहे थे। निजी प्रैक्टिस के दौरान बच्चों को ऐसी दवाइयां पर्चे पर लिखकर दी गईं, जिनके सेवन से बच्चों में तेज बुखार, पेशाब में कठिनाई और किडनी पर गंभीर असर पड़ा। इसके परिणामस्वरूप कुछ बच्चों की मौत हो गई।

Read More : Nobel 2025 : मैरी ई. ब्रंकॉ, फ्रेड रैम्सडेल और शिमोन साकागुची को मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार

डॉक्टर के क्लीनिक के पास ही उनकी पत्नी का मेडिकल स्टोर था, जहां से वही दवाइयां बेची गईं। प्रशासन का कहना है कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्तीकरण और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोग और परिजनों का गुस्सा अभी भी प्रकट है, और वे दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Share The News
Previous articleMP News : रीवा : 11 बच्चों की मौत के बाद जागा जिला प्रशासन, ड्रग इंस्पेक्टर ने औचक निरीक्षण किया
Next articleधीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान : दीदी के रहते बंगाल में कथा नहीं होगी….
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here