MP News : रीवा : 11 बच्चों की मौत के बाद जागा जिला प्रशासन, ड्रग इंस्पेक्टर ने औचक निरीक्षण किया

 रीवा । जिले में कोल्ड्रिफ कप सिरप पीने से हुई 11 बच्चों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए दवा दुकानों की जांच कराई। जिला कलेक्टर के निर्देश पर नायब तहसीलदार, पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर राधेश्याम भाटी के नेतृत्व में दुकानों में पहुंचकर औपचारिक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में ड्रग इंस्पेक्टर राधेश्याम भाटी ने कहा कि वह अक्सर औचक निरीक्षण करते हैं, लेकिन ये कार्रवाई आमतौर पर मीडिया के संज्ञान में नहीं आती। उन्होंने बताया कि अभी तक कोल्ड्रिफ कफ सिरप या उससे मिलती-जुलती दवाएं दवा दुकानों में नहीं मिली हैं।

Read More : Nobel 2025 : मैरी ई. ब्रंकॉ, फ्रेड रैम्सडेल और शिमोन साकागुची को मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार

जांच के दौरान सभी दवा दुकानों का पंचनामा तैयार किया गया और कहा गया कि कार्रवाई जारी रहेगी। राधेश्याम भाटी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य किसी बड़े हादसे का इंतजार करना नहीं है, बल्कि औचक निरीक्षण के माध्यम से दवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Read More : दिल्ली-पटना फ्लाइट का किराया दुबई के बराबर, त्योहारों में आसमान छू रहे दाम…

इस कदम के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भरोसा दिलाया कि बच्चों की सुरक्षा और दवाओं की गुणवत्ता पर सतर्कता बरती जाएगी। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि जांच अब तक केवल औपचारिकता भर नजर आ रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories