Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान : दीदी के रहते बंगाल में कथा...

धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान : दीदी के रहते बंगाल में कथा नहीं होगी….

धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री

कोलकाता : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कोलकाता में स्थगित हुई हनुमान कथा कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रहेंगी, तब तक वे बंगाल में कथा नहीं करेंगे।

READ MORE : CG NEWS : छत्तीसगढ़ में कृषि और उद्यानिकी विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक फेरबदल, नए कुलसचिवों की नियुक्ति

धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम 10 से 12 अक्टूबर तक कोलकाता में होना था, लेकिन भारी बारिश और प्रशासन से अनुमति न मिलने के कारण यह स्थगित कर दिया गया। शास्त्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थान पर उन्हें आयोजन की अनुमति नहीं मिली, और अब कथा को आगे के लिए टाल दिया गया है।

रविवार को रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शास्त्री ने कार्यक्रम रद्द होने पर कहा कि उनका इरादा किसी राजनीति से जुड़ा नहीं है। वे न तो किसी राजनीतिक दल के पक्ष में हैं और न ही किसी के विरोध में। उनका उद्देश्य केवल सनातन धर्म और हिंदुत्व के पक्ष में कार्य करना है।

शास्त्री ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे इसे राजनीति से जोड़कर न देखें। उन्होंने कहा, “भगवान का कार्यक्रम करते रहेंगे और उसी पर भरोसा करेंगे। अगर अनुमति नहीं मिलती है तो इसका मतलब है कि भगवान अभी नहीं चाहते, लेकिन आगे सही समय पर कथा जरूर होगी।”

READ MORE : Tata Capital IPO खुला, निवेशकों के लिए बड़ा अवसर, LG Electronics भी इस हफ्ते आएगा बाजार में

यह बयान पश्चिम बंगाल में धार्मिक आयोजनों पर राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तक्षेप के सवालों को लेकर चर्चा में है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here