Saturday, February 14, 2026
28.1 C
Raipur

Odisha : कटकी जेल की बड़ी चूक – हत्या के आरोपी कैदी फरार, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

कटक : कटक की चौद्वार सर्कल जेल से गुरुवार देर रात दो विचाराधीन कैदी फरार हो गए। हत्या जैसे संगीन आरोपों में बंद इन कैदियों ने रात करीब एक बजे बैरक की लोहे की सलाखें काटकर जेल से भागने में सफलता हासिल की। यह घटना जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, ये दोनों कैदी बिहार के रहने वाले हैं और उन्हें हाल ही में जाजपुर जेल से चौद्वार जेल शिफ्ट किया गया था। फरारी से पहले दोनों कई बार जेल से भागने की कोशिश कर चुके थे।

Read More : NCRB REPORT 2023 : किडनैपिंग और पॉक्सो एक्ट मामलों में वृद्धि, बच्चों पर अपराध 9.2% बढ़ा

फरारी के बाद हाई अलर्ट:
ओडिशा पुलिस ने दोनों कैदियों की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। कटकी और आसपास के जिलों में चेकपॉइंट बनाए गए हैं और बिहार पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

फुलप्रूफ प्लानिंग या सिस्टम की लापरवाही?
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे इतिहास वाले कैदियों को सामान्य बैरक में रखना एक बड़ी चूक है। रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों कैदियों ने पहले भी कई बार भागने की कोशिश की थी। अब सवाल यह उठ रहा है कि जेल प्रशासन ने खतरे का सही अंदाजा क्यों नहीं लगाया।

Read More : साइबर क्राइम के खिलाफ ED का महाअभियान : 28,000 करोड़ के PoC की पहचान; जांच और संपत्ति अटैच करने में रायपुर जोनल ऑफिस सबसे आगे

सुरक्षा में सुधार की मांग:
इस घटना के बाद सुरक्षा मानकों और जेल प्रोटोकॉल पर सवाल उठे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कैदियों को पकड़ लिया जाएगा, लेकिन तब तक लोगों में डर और सिस्टम पर सवाल कायम हैं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

बांग्लादेश चुनाव में हिंदू नेताओं का बजा डंका! जानें कौन किस पार्टी से रखता है ताल्लुक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव...

M.P News : भोपाल में वैलेंटाइन डे का विरोध, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजधानी भोपाल में वैलेंटाइन डे...

CG NEWS : घरघोड़ा में 15 दिन में 19 “डॉग बाइट” केस! क्या पालतू कुत्तों के मालिक मान रहे हैं Supreme Court of India...

CG NEWS : घरघोड़ा (रायगढ़, छत्तीसगढ़)।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा...

जब हाईवे पर बने एयरस्ट्रिप पर उतरा PM का विमान, असम में सेना ने दिखाया अपना कमाल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds