Friday, September 25, 2026
Home Madhya Pradesh Indore M.P News : इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग पर विवाद, कांग्रेस ने...

M.P News : इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग पर विवाद, कांग्रेस ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हाल ही में सनातन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत की गई।

इस टूर्नामेंट का उद्घाटन नेहरू स्टेडियम में साधु-संतों और कथावाचकों की मौजूदगी में किया गया। प्रतियोगिता में कई टीमों ने हिस्सा लिया है और यह क्रिकेट टूर्नामेंट कई दिनों तक जारी रहने वाला है। आयोजन के दौरान विजेता टीमों के लिए पुरस्कार राशि की भी घोषणा की गई है।

कांग्रेस ने जताई आपत्ति

इस आयोजन को लेकर अब राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव राकेश यादव ने इस लीग पर आपत्ति जताते हुए पुलिस कमिश्नर और जिला प्रशासन को शिकायत की है।

राकेश यादव का कहना है कि क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो पूरे देश को जोड़ने का काम करता है और इसे किसी धर्म से जोड़ना उचित नहीं है।

खेल को धर्म से जोड़ने का आरोप

कांग्रेस नेता का आरोप है कि इस तरह के आयोजन से समाज में धर्म के आधार पर विभाजन की स्थिति बन सकती है।उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट में अलग-अलग समुदायों के खिलाड़ियों ने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है, इसलिए खेल को धर्म से जोड़ना सही नहीं है।

Read More : CG NEWS : घरघोड़ा में मातम : कुरकुट नदी में मिले दो हाथियों के शव, विभाग में हड़कंप…..

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

राकेश यादव ने प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने यह भी कहा कि यदि समाज सेवा के लिए कोई पुरस्कार राशि दी जानी है तो उसे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

शहर में चर्चा का विषय बना आयोजन

इंदौर में शुरू हुई इस सनातन प्रीमियर लीग को लेकर अब शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।एक ओर जहां आयोजक इसे धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का माध्यम बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष इस पर सवाल उठा रहा है। फिलहाल मामला प्रशासन के संज्ञान में है और आगे क्या निर्णय होता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here