उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के समीप स्थित सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज होटल की नाम का गलत इस्तेमाल कर साइबर ठग ने श्रद्धालुओं को ठगने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, ठग ने मप्र पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर डाल दिया। इसके बाद होटल रूम की बुकिंग कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से अपने बैंक खातों में रुपये जमा करवाए। जब श्रद्धालु होटल पहुंचे, तो उन्हें ठगी का पता चला।
Read News : MP News : सीएसपी दीपिका शिंदे और एएसपी गुरूप्रसाद पाराशर ने ड्रिल का किया निरीक्षण
गुरुवार को आगरा से आए एक श्रद्धालु ने 8,000 रुपये की ठगी की शिकायत की। अब तक आधा दर्जन लोग इसी तरह ठगी का शिकार हुए हैं।
Read News : जगदलपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा : बैंक गारंटी और फर्जी FD बॉन्ड से 32 लाख की ठगी….
होटल के मैनेजर सतीश पाठक ने महाकाल पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











