भोपाल। Bhopal News : राजधानी भोपाल में मछली परिवार से जुड़े विवादित मामले में आज बड़ी सुनवाई होने जा रही है। इस मामले में तहसीलदार सौरभ वर्मा के कोर्ट में सुनवाई होगी।
Bhopal News : जानकारी के अनुसार, विवाद पशुपालन विभाग की जमीन से जुड़ा है, जिसमें डायमंड सिटी, कोर्टयार्ड, प्राइम कॉलोनी, पेट्रोल पंप सहित 20 से अधिक मकान शामिल हैं। नोटिस के जवाब और सबूतों के आधार पर कोर्ट के आदेश के अनुसार सरकारी जमीन पर कब्जाधारियों की बेदखली का फैसला जारी किया जाएगा।
इस सुनवाई को लेकर इलाके में प्रशासनिक सर्तकता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोग और संबंधित पक्ष भी सुनवाई में मौजूद रह सकते हैं।











