Wednesday, February 18, 2026
21.4 C
Raipur

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे इंदौर, 50 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

CM Mohan Yadav : इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर पहुंचे और शहरवासियों को कई सौगातें दीं। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सबसे पहले शहर की विभिन्न रूटों पर चलने वाली 50 नई इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया। हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना किया गया। इन बसों के शुरू होने से शहरवासियों को पर्यावरण हितैषी और आधुनिक परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा।

CM Mohan Yadav : दरअसल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता कर्मवीर सम्मान समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वार्डों और सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों के साथ भोजन भी किया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शहर की स्वच्छता का असली नायक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर की स्वच्छता पूरे देश के लिए प्रेरणा है और इसमें सफाईकर्मियों की मेहनत और समर्पण की अहम भूमिका है। उन्होंने इंदौर की जनता से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करते रहें ताकि शहर लगातार अपनी उपलब्धियों को नई ऊंचाई तक पहुंचा सके।

 

CM Mohan Yadav : वहीं मंच से अपनी उद्बोधन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पिछले 24 घंटों में इंद्रदेव ने इंदौर में अच्छी बारिश कर हिसाब पूरा कर दिया। इसके बावजूद सफाई कर्मियों ने शहर को साफ रखने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छता पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि लाल किले से शुरू हुआ संदेश आज देश की पहचान बन गया है और इंदौर ने 8 बार नंबर-वन आकर इसे नया मुकाम दिया है। मोहन यादव ने भारतीय संस्कृति से स्वच्छता के गहरे संबंध का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे घरों में माताएं और बहनें रात को सोने से पहले किचन साफ किए बिना चैन की नींद नहीं लेती।

 

CM Mohan Yadav : सीएम ने कहा कि इंदौर की चुनौतियां कम नहीं थी, लेकिन जनता और सफाई कर्मियों के सहयोग से शहर ने हर बार देशभर में स्वच्छता का परचम लहराया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री के मन में भी इंदौर के लिए विशेष भाव है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इंदौर की बड़ी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन जल्द शुरू होगी और इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन तक मेट्रो जोड़ी जाएगी।इसी बीच उन्होंने इंदौर-उज्जैन के बीच बसे फतेहाबाद और वहां के मशहूर गुलाब जामुन की ऐतिहासिक कहानी भी सुनाई। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद का गुलाब जामुन सिर्फ मिठाई ही नहीं, बल्कि इतिहास से जुड़ी पहचान है।

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का बड़ा बयान! बोले- सर्वस्पर्शी होगा बजट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भोपाल में आयोजित प्रेस वार्ता...

M.P News : इंदौर में हाई वोल्टेज ड्रामा! 400 केवी टावर पर चढ़ी महिला, दो घंटे तक चला तनाव

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में...

M.P Crime : भोपाल में क्रिप्टो कस्टमर केयर बनकर साइबर ठगी, 4.25 लाख रुपये पार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजधानी भोपाल में साइबर ठगी...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds