Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Illegal Cannabis Cultivation : वीडियो आया सामने: देखिए कैसे झाड़ियों के बीच...

Illegal Cannabis Cultivation : वीडियो आया सामने: देखिए कैसे झाड़ियों के बीच छिपाकर की जा रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने उखाड़े पौधे

Illegal Cannabis Cultivation : मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी (MCB) के खड़गवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम पंचायत मंगोरा में पुलिस ने दबिश देकर बाड़ी में अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में गांजे के पौधे जब्त किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर रेड पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खड़गवां थाना अंतर्गत ग्राम मंगोरा में एक व्यक्ति ने अपनी बाड़ी में अन्य फसलों और पौधों की आड़ में गांजे की खेती कर रखी है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की। जांच के दौरान पुलिस को बाड़ी में गांजे के 36 हरे-भरे पौधे मिले, जिन्हें अन्य झाड़ियों के बीच छिपाकर लगाया गया था।

आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने मौके से गांजे की खेती कर रहे आरोपी सर्वजीत को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त किए गए पौधों का वजन और बाजार मूल्य काफी अधिक बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट 1985 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

क्या है NDPS एक्ट? NDPS एक्ट भारत का वह कड़ा कानून है जो नशीले पदार्थों के उत्पादन, निर्माण, खेती, बिक्री और उपभोग पर रोक लगाता है। इस कानून के तहत अपराध की गंभीरता के आधार पर 10 से 20 साल तक की कठोर कारावास और 1 से 2 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here