Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: बालोद में खराब बोर्ड रिजल्ट पर गिरी गाज, 8 प्राचार्य...

CG NEWS: बालोद में खराब बोर्ड रिजल्ट पर गिरी गाज, 8 प्राचार्य सस्पेंड; 14 की वेतन वृद्धि पर लगी रोक

CG NEWS:  बालोद : छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में जिले के खराब प्रदर्शन को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के निराशाजनक परिणाम सामने आने के बाद विभाग ने 8 प्राचार्यों को निलंबित कर दिया है, जबकि 14 अन्य प्राचार्यों की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। विभाग की इस कार्रवाई से शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है।

CG NEWS: जानकारी के अनुसार, बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद शिक्षा विभाग ने जिले के स्कूलों की विस्तृत समीक्षा की। जांच में कई स्कूलों का रिजल्ट बेहद खराब पाया गया। कुछ विद्यालयों में पास प्रतिशत महज 30 से 47 फीसदी तक ही सीमित रहा। विभाग ने इसे शैक्षणिक लापरवाही मानते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की।

READ MORE: CG Transfer News: CSPDCL में अधीक्षण अभियंताओं का तबादला, देखें स्थानांतरण आदेश

CG NEWS: हैरानी की बात यह रही कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था के मॉडल माने जाने वाले पीएमश्री स्कूल भी खराब परिणामों से नहीं बच सके। इन स्कूलों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन बोर्ड परीक्षा में इनके नतीजे भी निराशाजनक रहे। इसके बाद विभाग ने इन संस्थानों के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी सख्त कदम उठाए।

CG NEWS: राज्य स्तर की रैंकिंग में भी बालोद जिला काफी पीछे रहा। 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिले को 29वां स्थान मिला, जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा में जिला 30वें स्थान पर रहा। यह दोनों ही रैंकिंग राज्य में सबसे निचले स्तर पर दर्ज की गई हैं।

CG NEWS: आंकड़ों के मुताबिक, जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान 2520 छात्र परीक्षा पास नहीं कर सके। लगातार गिरते परीक्षा परिणामों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अब स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग और अकादमिक समीक्षा को और सख्त करने का फैसला लिया है।

READ MORE: Raipur IPL Match : IPL के बहाने दुनिया ने देखा छत्तीसगढ़ का रंग, RCB खिलाड़ियों ने लिया लोक संस्कृति और स्वाद का आनंद…

CG NEWS: शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में कमजोर परीक्षा परिणाम के लिए संबंधित प्राचार्य और शिक्षक सीधे तौर पर जिम्मेदार माने जाएंगे। विभाग का कहना है कि छात्रों की पढ़ाई और परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के लिए अब जवाबदेही तय की जाएगी और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here