MP CRIME : भोपाल। अवधपुरी थाना इलाके में दो बदमाशों ने एक युवक को घर से बाहर बुलाकर धारदार चाकू से हमला कर दिया। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमला पुरानी रंजिश के कारण किया गया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।


