अनवर कादरी ड्रग्स केस : आरोपियों की रिमांड बढ़ी, जांच का दायरा कई राज्यों तक फैला

0
142
अनवर कादरी ड्रग्स केस
अनवर कादरी ड्रग्स केस

अनवर कादरी ड्रग्स केस : भोपाल। राजधानी के हाई-प्रोफाइल ‘अनवर कादरी’ ड्रग्स केस में पुलिस ने आरोपियों की रिमांड बढ़ा दी है। एडिशनल डीसीपी राम स्नेहा मिश्रा ने बताया कि कल सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां पुलिस के आवेदन पर अदालत ने रिमांड अवधि बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

अनवर कादरी ड्रग्स केस : जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी अनवर कादरी के साथ-साथ उसकी बेटी आयशा की भी पुलिस रिमांड बढ़ाई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।

नेपाल और अन्य राज्यों में भी जुड़े हैं तार

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस रैकेट के तार नेपाल सहित कुछ अन्य राज्यों से भी जुड़े हुए हैं। इनकी पुष्टि के लिए पुलिस की टीमें इन राज्यों में भेजी गई हैं। इसके अलावा, कादरी के कुछ सहयोगियों और एसोसिएट्स से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि सभी तथ्यों का सही मिलान किया जा सके।

अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले का खुलासा करने में अभी 15 से 20 दिन और लग सकते हैं, क्योंकि जांच का दायरा काफी बड़ा है। पुलिस का कहना है कि वे सभी उपलब्ध तथ्यों को केस डायरी में दर्ज कर रहे हैं और किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से की गई विस्तृत पूछताछ से पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here