MP Katni News : जिला अस्पताल में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 साल से खाली पद पर हो रहे सील-साइन…

MP Katni News : कटनी, मध्य प्रदेश। कटनी जिला अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पिछले दो साल से रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली है, लेकिन इसके बावजूद मेडिकल दस्तावेजों पर लगातार इस पद की सील और साइन हो रहे हैं। यह खुलासा पूर्व सीएमएचओ और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आरके आठ्या के दस्तावेजों से हुआ है, जो वर्तमान में दमोह में पदस्थ हैं।

MP Katni News : समाजसेवी इंद्र मिश्रा ने मीडिया के सामने ये दस्तावेज पेश किए। इन कागजातों में साफ देखा जा सकता है कि नौकरी के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने वाले युवकों के मेडिकल पेपर्स पर ‘रेडियोलॉजिस्ट, जिला अस्पताल कटनी’ की सील लगी है और उस पर डॉ. आरके आठ्या के हस्ताक्षर हैं। ये साइन ओपीडी पर्ची और एक्स-रे समेत कई मेडिकल डॉक्यूमेंट्स पर भी पाए गए हैं।

जब इस बारे में कटनी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा से पूछा गया, तो उन्होंने पुष्टि की कि यह पद पिछले दो साल से खाली है। पद पर न होने के बावजूद इस तरह से सरकारी दस्तावेजों पर सील-साइन करना पूरी तरह से गैर-कानूनी है। हैरानी की बात यह है कि डॉ. आरके आठ्या वर्तमान में दमोह में सीएमएचओ के पद पर कार्यरत हैं, लेकिन वह कटनी में अपने निजी क्लीनिक से यह काम कर रहे हैं। इस मामले ने जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories