objectionable comment : कोलकाता। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए ऐसी टिप्पणी कर दी, जिससे सियासत गरमा गई है। पश्चिम बंगाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि—
“अगर घुसपैठ रोकने की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की है और वो नहीं निभा पा रहे, तो पहले अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए।”
Read News : भिंड कलेक्टर और विधायक के बीच तनाव : प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के संबंधों पर गंभीर सवाल…?
इस बयान ने न केवल राजनीतिक हलकों में तूफान मचा दिया है, बल्कि कानूनी कार्रवाई की भी शुरुआत हो गई है।
बीजेपी की शिकायत
‘Amit Shah’s head should be cut off and put on the table’, says Mahua Moitra.
Disgusting, Disgraceful!
That line from Mahua Moitra is beyond politics, it is pure hate speech, drenched in venom.
Her level has stooped this low under able guidance by Mamata Banerjee’s TMC! pic.twitter.com/VBGwsFd04o
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) August 29, 2025
- नदिया जिले के कृष्णानगर कोतवाली थाने में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
- शिकायत स्थानीय निवासी संदीप मजूमदार ने की है।
- बीजेपी ने इस बयान को “आपत्तिजनक, भड़काऊ और असंसदीय” करार दिया है।
कैसे शुरू हुआ विवाद
पत्रकारों ने महुआ मोइत्रा से पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ पर सवाल पूछा था।
इसके जवाब में उन्होंने कहा कि:
- “प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लालकिले से कह रहे थे कि घुसपैठ हो रही है और देश की डेमोग्राफी बदल रही है।
- उस समय पहली पंक्ति में बैठे गृहमंत्री अमित शाह सिर्फ हंस रहे थे और तालियां बजा रहे थे।
- अगर BSF, गृह मंत्रालय और केंद्र सरकार सीमाओं की रक्षा नहीं कर पा रही तो जिम्मेदारी किसकी है? जनता की या गृह मंत्री की?”
Read News : Voter rights Yatra : PM मोदी पर अपशब्द विवाद – अमित शाह बोले, जितनी गालियां दोगे, उतना खिलेगा कमल
महुआ मोइत्रा का तर्क
मोइत्रा ने आगे कहा—
“अगर लाखों की संख्या में घुसपैठिए आकर हमारी जमीनें छीन रहे हैं, हमारी मां-बहनों पर नजर डाल रहे हैं और गृह मंत्रालय चुप है, तो इसका जिम्मेदार कौन है? बांग्लादेश कभी हमारा दोस्त था, लेकिन आपकी नीतियों की वजह से हालात बिगड़ गए।”
राजनीतिक हलचल
- बीजेपी ने महुआ पर “हिंसा भड़काने” का आरोप लगाया।
- राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि चुनावी माहौल में इस तरह की बयानबाज़ी से विपक्ष पर दबाव बढ़ सकता है।
- कांग्रेस और लेफ्ट दलों ने टिप्पणी को “अनुचित” बताते हुए राजनीतिक विमर्श में संयम की अपील की है।











