Minister Tankaram Verma : मतदाता सूची परीक्षण पर मंत्री टंकराम का कांग्रेस पर निशाना: कहा, हार पचा नहीं पा रही कांग्रेस, अब बना रही नए बहाने

Minister Tankaram Verma : रायपुर: कांग्रेस द्वारा मतदाता सूची के परीक्षण की घोषणा पर मंत्री टंकराम वर्मा ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी अपनी हार स्वीकार नहीं कर पा रही है। पहले ईवीएम पर सवाल उठाए जाते थे, अब मतदाता सूची में हेरफेर के आरोप लगाए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को जनता के फैसले का सम्मान करना चाहिए, लेकिन वे लगातार बहानेबाज़ी कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कांग्रेस को परीक्षण कराना है तो करवा ले, इससे सच्चाई नहीं बदलने वाली।

Minister Tankaram Verma : बस्तर संभाग में हो रही भारी बारिश को लेकर मंत्री टंकराम वर्मा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री को सूचना मिलते ही अधिकारियों से समन्वय किया गया और राहत-बचाव कार्यों के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है और 6 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाला गया है।

Minister Tankaram Verma : गीदम और बीजापुर के बीच का पुल बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं दरभा नाले में बस्तर घूमने गए एक दंपति और उनके दो बच्चों की कार बह गई, जिससे चारों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मंत्री वर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार को नियमों के तहत क्षतिपूर्ति दी जाएगी और कलेक्टर के पास इसके लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध है।

Minister Tankaram Verma : वहीं, जेम पोर्टल से खरीदी और ट्रैक सूट खरीद मामले पर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सरकार की प्रक्रिया पारदर्शी है और जेम पोर्टल का उपयोग इसी उद्देश्य से किया जाता है। अब तक किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है, लेकिन यदि कोई शिकायत आती है तो उसकी जांच और कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जेम पोर्टल की प्रक्रिया को दरकिनार नहीं किया जा सकता।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories