Monday, September 21, 2026
Home Madhya Pradesh Shajapur News : प्रधान आरक्षक ने पत्रकार के साथ किया दुर्व्यवहार, कवरेज...

Shajapur News : प्रधान आरक्षक ने पत्रकार के साथ किया दुर्व्यवहार, कवरेज करने से रोका, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र जोशी ने की निंदा

Shajapur News
Shajapur News

Shajapur News : शाजापुर। थाना सलसलाई के प्रधान आरक्षक बलराम यादव और पत्रकार किशोरनाथ राजगुरु के बीच मंगलवार को विवाद की स्थिति पैदा हो गई। पत्रकारों के अनुसार, बलराम यादव ने समाचार कवरेज करने से रोकते हुए पत्रकार को पुलिस थाना से बाहर धक्का दिया। यह घटना ग्राम मुकाती खेड़ा में दो पक्षों के बीच झगड़े के कवरेज के दौरान हुई।

Shajapur News : पत्रकार किशोरनाथ राजगुरु ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो पक्षों में विवाद हुआ है—एक मुस्लिम और दूसरा हिंदू। पत्रकार ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस से जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन प्रधान आरक्षक बलराम यादव ने उन्हें रोक दिया और बदतमीजी की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Shajapur News : क्षेत्रीय पत्रकारों ने आरोप लगाया कि ऐसे पुलिसकर्मी निजी स्वार्थ और रिश्वत के कारण मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि विवाद में हिंदू पक्ष के एक व्यक्ति को चोट आई थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी की क्योंकि दूसरे पक्ष ने पुलिस को धनराशि दे रखी थी। यही कारण रहा कि पत्रकार और आरक्षक के बीच तकरार हुई।

Shajapur News : किशोरनाथ राजगुरु ने कहा कि प्रधान आरक्षक बलराम यादव पहले पुलिस थाना अकोदिया में पदस्थ थे, जहां उन्होंने तीन युवाओं को बेरहमी से पीटा था। इस मामले को पत्रकार ने बड़े पैमाने पर कवरेज किया था। हाल ही में बलराम यादव को सलसलाई थाना में स्थानांतरित किया गया, और उनके पुराने प्रकरणों के चलते आज विवाद उत्पन्न हुआ।

Shajapur News : पत्रकार साथियों ने कहा कि यदि बलराम यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन की तैयारी करेंगे। उन्होंने जिला पुलिस कप्तान को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो 2 सितंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सीएम हाउस जाकर मामले से अवगत कराकर उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।

 

Shajapur News : पत्रकारों ने जोर देकर कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उन्हें स्वतंत्र रूप से समाचार कवरेज करने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से प्रेस की स्वतंत्रता प्रभावित होती है और ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अनिवार्य है। वही इस घटना को लेकर इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र जोशी के द्वारा पत्रकार के साथ हुए अभद्र व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए निंदा की है.

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here