रंगयाना मुहल्ले में पुराने मकान की दीवार ढहने से मजदूर की मौत, पिता और बेटी घायल

भूपेन्द्र भदौरिया/ग्वालियर : ग्वालियर के चार शहर इलाके में आज शाम एक पुराना मकान अचानक ढह गया। इस हादसे में तीन लोग मलबे में दब गए, जिनमें से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना सोमवार दोपहर बाद की है। उपनगर ग्वालियर के चार शहर नाका इलाके के रंगयाना मुहल्ले में लगातार हो रही बरसात के कारण एक घर में सीलन आ रही थी। इसे ठीक कराने के लिए घर मालिक ने मजदूर बुलाया था।

मजदूर जब जर्जर दीवार को ठीक करने की कोशिश कर रहा था, तभी दीवार थोड़ी धसक गई। इससे घर की छत एक तरफ झुकी और दीवार उसका वजन नहीं झेल पाई, और अचानक भरभरा कर ढह गई। मकान में किराए पर रहने वाले किरायेदार और उसकी बेटी मलबे में दब गए।

अचानक मकान ढहने से वहां चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने पहले खुद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और नगर निगम का मदाखलत दस्ता मौके पर पहुंचा। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मजदूर की सांस थम चुकी थी। घायल बाप और बेटी को तुरंत अस्पताल भेजा गया।

घायल बेटी के पांव बुरी तरह से घायल हुए हैं क्योंकि उसके ऊपर छत के पत्थर गिरे थे। वह भी मलबे में दबी मिली थी।

कृष्णपाल सिंह, सीएसपी ग्वालियर: “मलबे से सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई। मृतक मजदूर की शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”
निखिल, प्रत्यक्षदर्शी: “हादसे के समय चीख-पुकार मच गई। हम सभी ने मौके पर तुरंत मदद करने की कोशिश की।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories