Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Crime News : मौत का अड्डा बना नशा मुक्ति केंद्र? ग्वालियर...

Gwalior Crime News : मौत का अड्डा बना नशा मुक्ति केंद्र? ग्वालियर में SAF जवान की पीट-पीटकर हत्या…

Gwalior Crime News
Gwalior Crime News

Gwalior Crime News : ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नशा मुक्ति केंद्रों में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिजौली थाना क्षेत्र के मंथन नशा मुक्ति केंद्र में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मध्य प्रदेश सशस्त्र बल (SAF) के एक जवान अजय भदौरिया की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

Gwalior Crime News : क्या है पूरा मामला?

39 वर्षीय आरक्षक अजय भदौरिया को शराब की लत छुड़ाने के लिए उनके परिजनों ने 23 जुलाई को इस केंद्र में भर्ती कराया था। भर्ती के 24 घंटे के अंदर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, उनकी मौत को सामान्य बताया गया था, लेकिन हाल ही में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जवान के शरीर पर कई जगह पिटाई के निशान मिले हैं, जिससे पता चलता है कि उनकी मौत पीट-पीटकर हुई है। इस घटना से परिजनों और पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।

एक महीने में दूसरी घटना

यह पहली घटना नहीं है जब ग्वालियर के किसी नशा मुक्ति केंद्र में मौत हुई है। इससे पहले, 12 अगस्त को महाराजपुरा के मिनी गोल्डन संस्कार नशा मुक्ति केंद्र में भी एक बैंक फील्ड ऑफिसर पंकज शर्मा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

इस तरह की लगातार घटनाओं ने नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here