MP NEWS : खूंखार प्रिंसिपल, पिटाई से टूट गया छात्रा का दांत, हाथ-पैर दबवाने का भी आरोप…

Parivesh
MP NEWS

MP NEWS : मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर से स्कूल में चल रही भयावह हिंसा का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उमरी फिफरी शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल शिवराज सिंह बघेल पर छात्रों के साथ बर्बर मारपीट और उनके हाथ-पैर दबवाने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रों ने बताया कि प्रिंसिपल शराब पीकर विद्यालय आते थे और बच्चों को इतनी बेरहमी से पीटते थे कि वे घंटों तक बेहोश रहते थे।

MP NEWS : जानकारी के अनुसार, प्रिंसिपल ने हाल ही में पांचवी कक्षा की एक छात्रा को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसका दांत टूट गया और मुंह खून से भर गया। पीड़ित छात्रा आंशिक प्रजापति ने बताया कि प्रिंसिपल रोज शराब पीकर स्कूल आते और गुस्से में बच्चों पर प्रहार करते। छात्रा प्रिया प्रजापति ने कहा कि प्रिंसिपल कभी-कभी स्कूल में ही शराब और गांजा पीते और बच्चों पर अपना गुस्सा निकालते।

इसके अलावा प्रिंसिपल बच्चों से सिर, हाथ और पैर दबवाते और पेट व पीठ पर लात मारते थे। यह सिलसिला महीनों से चल रहा था और बच्चों ने कई बार बेहोशी का सामना किया। परिजन और पीड़ित छात्राओं ने नादन थाना पहुंचकर घटना की शिकायत की।

थाना प्रभारी कमल नारायण बंजारे ने पुष्टि की कि प्रिंसिपल के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। छात्राओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी की संभावना है। यह मामला मध्य प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था में गंभीर सवाल खड़े करता है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *