Gangster Lawrence Bishnoi : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को तगड़ा झटका; भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित

VIKASH KHALKHO

Gangster Lawrence Bishnoi : नई दिल्ली : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका ने भारत को प्रत्यर्पित कर दिया है। अनमोल बिश्नोई कई हाई-प्रोफाइल अपराधों में मुख्य साजिशकर्ता है, जिसमें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी की सनसनीखेज हत्याएं शामिल हैं। इसके अलावा, वह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में भी वांछित आरोपी है। अमेरिका में शरण के लिए उसकी अर्जी खारिज होने के बाद, अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने उसे भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया।

Read More : Internet crisis : दुनिया पर इंटरनेट का संकट : ‘क्लाउडफ्लेयर’ ठप, ChatGPT और X (ट्विटर) समेत 75 लाख वेबसाइट्स बंद

Gangster Lawrence Bishnoi : अनमोल बिश्नोई का प्रत्यर्पण लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि अनमोल इस गिरोह की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों को संभाल रहा था। अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने इस कदम की जानकारी मेल के जरिए बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को दी है। जीशान सिद्दीकी द्वारा साझा किए गए ईमेल के स्क्रीनशॉट के अनुसार, अनमोल बिश्नोई को 18 नवंबर, 2025 को अमेरिका से भारत के लिए डिपोर्ट कर दिया गया।

Gangster Lawrence Bishnoi : अनमोल बिश्नोई पर लगे मुख्य आरोपों में मई 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रचना और अक्टूबर 2024 में बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल होना शामिल है। हाल ही में, अप्रैल 2024 में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में भी उसकी तलाश थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि अनमोल बिश्नोई गिरोह की आपराधिक गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था।

Read More : alcoholism : जीआरएमसी में शराबखोरी रोकने पर डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ पर हमला, पुलिस ने दर्ज की FIR

Gangster Lawrence Bishnoi : अनमोल बिश्नोई को पिछले साल नवंबर में ही अमेरिकी अधिकारियों ने अवैध तरीके से देश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद, भारत ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इस संबंध में, महाराष्ट्र की एक कोर्ट ने अनमोल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद, ग्लोबल लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी इंटरपोल ने भी उसके खिलाफ ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी किया था।

Gangster Lawrence Bishnoi : अब भारत प्रत्यर्पित होने के बाद, अनमोल बिश्नोई पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) शिकंजा कसेगी। एनआईए पहले से ही लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह पर टेरर फंडिंग और संगठित अपराध के तहत कार्रवाई कर रही है। अनमोल की वापसी से जांच एजेंसियों को इन सभी मामलों में बड़ी सफलता मिलने और गिरोह के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *