Adnan Sami Fraud Case : बॉलीवुड गायक अदनान सामी पर धोखाधड़ी का आरोप….जानें पूरा मामला

Parivesh
Adnan Sami Fraud Case

Adnan Sami Fraud Case : ग्वालियर। बॉलीवुड के जाने-माने गायक अदनान सामी (Adnan Sami) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ ग्वालियर की जिला न्यायालय में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक परिवाद (शिकायत) दायर किया गया है। कोर्ट ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए इंदरगंज थाने से केस की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।

Adnan Sami Fraud Case : क्या है पूरा मामला?

परिवाद दायर करने वाली लावण्या सक्सेना ने आरोप लगाया है कि अदनान सामी और उनकी टीम ने उनके साथ धोखाधड़ी की है।

कार्यक्रम और शुल्क: लावण्या सक्सेना ने 27 सितंबर 2022 को एक संगीत कार्यक्रम के लिए अदनान सामी की टीम से बात की थी। कार्यक्रम के लिए ₹33 लाख में सहमति बनी थी।

READ MORE : Gwalior School Viral Video : स्कूल में नाग-नागिन का ‘डांस’ देख मची भगदड़, शिक्षकों ने बच्चों को क्लासरूम में किया बंद…देखें वीडियो

एडवांस भुगतान: आयोजक लावण्या ने एडवांस के तौर पर सामी की टीम को ₹17,62,000 का भुगतान किया था।

कार्यक्रम निरस्त: पैसे मिलने के बाद, अदनान सामी ने अचानक यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया और उनकी टीम ने भविष्य में कोई नई तारीख रखने की सलाह दी।

धोखाधड़ी का आरोप: जब आयोजक लावण्या ने कार्यक्रम निरस्त होने के बाद अपने पैसे वापस मांगे, तो अदनान सामी और उनकी टीम ने यह राशि नहीं लौटाई।

पुलिस कार्रवाई न होने पर कोर्ट में परिवाद

पैसा वापस न मिलने पर, लावण्या सक्सेना ने पहले इंदरगंज थाने में शिकायती आवेदन दिया था और एसपी को भी प्रार्थना पत्र सौंपा था, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

READ MORE : Gwalior News : तानिया मित्तल का पुराना पोटाश गन वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच के दिए आदेश

इसके बाद, लावण्या सक्सेना ने अपने वकील के माध्यम से जिला न्यायालय में निजी इस्तगासा (Private Complaint) दायर किया। कोर्ट ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इंदरगंज थाने को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *