Balod Accident News : बालोद में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, छह महिलाएं गंभीर रूप से घायल, 11 की जान बाल-बाल बची

Balod Accident News :  बालोद। जिले के पाकुरभाट गांव के पास रविवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में सवार 11 लोग एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, जिनमें से 6 महिलाएं घायल हुईं। सभी घायलों को बालोद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Balod Accident News : जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग एक छट्ठी कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। बालोद थाना क्षेत्र के पाकुरभाट गांव के पास पहुंचने पर वाहन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

Balod Accident News : प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा चालक की लापरवाही की वजह से हुआ। वाहन के पलटने से छह महिलाओं को गंभीर चोटें आईं, जबकि बाकी सवारों को हल्की चोटें लगीं।

 

READ MORE: Gwalior School Viral Video : स्कूल में नाग-नागिन का ‘डांस’ देख मची भगदड़, शिक्षकों ने बच्चों को क्लासरूम में किया बंद…देखें वीडियो

 

Balod Accident News :  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर हादसे के बावजूद सभी सवार सुरक्षित हैं, जिससे परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories