Friday, May 1, 2026
36.1 C
Raipur

Stray Dogs : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ इंडिया गेट पर डॉग लवर्स का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

Stray Dogs : दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली-एनसीआर में सभी आवारा कुत्तों को दो महीने के भीतर शेल्टर होम में भेजने के आदेश के खिलाफ डॉग लवर्स और शेल्टर संचालकों ने सोमवार शाम को इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

Read More : Satyagraha for Justice : रीवा में न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे – लगाए कई आरोप

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक आदेश जारी किया है, जिसमें दिल्ली-एनसीआर के सभी आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में रखने का निर्देश दिया गया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इन कुत्तों को किसी भी हालत में सड़कों पर वापस नहीं छोड़ा जाएगा। इसके अलावा, कोर्ट ने 5,000 कुत्तों के लिए शेल्टर बनाने और उनका पूरा रिकॉर्ड रखने का भी निर्देश दिया है। कोर्ट ने चेतावनी दी है कि इस प्रक्रिया में किसी भी व्यक्ति या संस्था का हस्तक्षेप अदालत की अवमानना माना जाएगा।

Read More : Janmashtami 2025 : भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर व्रत के नियम और पूजा विधि की पूरी जानकारी यहां

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के विरोध में सोमवार को इंडिया गेट पर डॉग लवर्स और शेल्टर होम चलाने वाले लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने कोर्ट से इस आदेश पर पुनर्विचार करने और एक वैकल्पिक रास्ता निकालने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार आज तक कुत्तों का सही तरीके से टीकाकरण नहीं करा पाई है, तो अचानक उन्हें पकड़कर कहां रखेगी। उन्होंने सवाल उठाया कि “आठ हफ्तों में इतने बड़े शेल्टर होम कैसे बनेंगे और हजारों कुत्तों को कैसे संभाला जाएगा?”

प्रदर्शनकारियों का मानना है कि कुत्तों को पिंजरों में बंद नहीं करना चाहिए, क्योंकि उन्हें भी खुली हवा में जीने का अधिकार है। प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल मार्च निकालकर कर्तव्य पथ से होते हुए राष्ट्रपति भवन की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

Read More :  Indore News : अटल बिहारी वाजपेयी जीएसीसी कॉलेज में तोड़फोड़, एनएसयूआई नेता अमन पटवारी समेत छात्रों पर मामला दर्ज

एक डॉग लवर ने दिल्ली नगर निगम (MCD) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर एमसीडी ने अपना काम ठीक से किया होता, तो सड़कों पर कुत्तों की इतनी बड़ी संख्या नहीं होती। उन्होंने नसबंदी कार्यक्रम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा, “क्या हम सिर्फ श्राद्ध के समय ही कुत्तों को याद करेंगे? बाकी दिनों में क्या हम उन्हें भूल जाते हैं?”

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

top-selling-cng-cars: CNG कारों की रेस में कौन बना बादशाह? सामने आई टॉप सेलिंग लिस्ट

top-selling-cng-cars: देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों...

SEJAS Raikera का धमाका : 10th Board में लगातार दूसरे साल 100% Result, 12th में भी रचा कीर्तिमान

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा: आदिवासी बाहुल्य और सुदूर ग्रामीण अंचल...

Related Articles

Popular Categories