Janeh Police Station Area में मची चीख-पुकार, दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में 5 जिंदगी और मौत के बीच

VIKASH KHALKHO

Janeh Police Station Area  : रीवा: जिले के जनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेहरा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार सड़क पर दूर जा गिरे।

निमंत्रण देने जा रहे थे युवक: जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार युवक शादी का निमंत्रण देने के लिए जा रहे थे, तभी पटेहरा गांव के पास यह दुर्घटना घट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया। जनेह थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि घायलों में से 5 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

रीवा और प्रयागराज रेफर: घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर कर दिया है। इनमें से दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, वहीं तीन घायलों की स्थिति अधिक चिंताजनक होने के कारण उन्हें प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) रेफर किया गया है। जनेह पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव और पीड़ितों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *