SEJAS Raikera का धमाका : 10th Board में लगातार दूसरे साल 100% Result, 12th में भी रचा कीर्तिमान

VIKASH KHALKHO

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा: आदिवासी बाहुल्य और सुदूर ग्रामीण अंचल में स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायकेरा ने शिक्षा के क्षेत्र में नया मील का पत्थर स्थापित किया है। शिक्षण सत्र 2025-26 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में विद्यालय ने कक्षा 10वीं में लगातार दूसरे वर्ष 100% और 12वीं में 97.87% परीक्षा परिणाम लाकर शासकीय विद्यालयों के मध्य एक नया कीर्तिमान बनाया है।

Read More : Raipur Minor Rape Case : धरसीवां में मानवता शर्मसार: शादी समारोह में आई 7 साल की मासूम से दरिंदगी; आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी को जमकर पीटा

सफलता के आंकड़े: इस सत्र में कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 56 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 48 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और 8 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। वहीं, कक्षा 12वीं में 44 विद्यार्थियों में से 37 प्रथम श्रेणी और 6 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। मेधावी छात्राओं में कक्षा 12वीं (वाणिज्य) की कु. बिंदिया साहू ने 92.8% और कक्षा 10वीं की कु. किरण खड़िया ने 89.8% अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

Read More : Pithaliya Complex lift: करेंसी टॉवर के बाद पिथालिया कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट खराब, आईएएस अधिकारी की पत्नी फंसी; सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

प्रभावी कार्ययोजना और मार्गदर्शन: विद्यालय की इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार कर्ण ने शिक्षकों की कुशल कार्ययोजना, विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और पालकों की सहभागिता को दिया है। उल्लेखनीय है कि जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.व्ही. राव ने विद्यालय भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जो परीक्षा उपयोगी टिप्स दिए थे, उनका परीक्षा परिणामों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। परीक्षा प्रभारी राम कुमार पटेल ने बताया कि बोर्ड के साथ-साथ स्थानीय परीक्षाओं के परिणाम भी उत्साहजनक रहे हैं। व्याख्याता कु. तनुजा यादव सहित समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *