Indore Crime : इंदौर : इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में ओवरटेकिंग को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बॉम्बे हॉस्पिटल के पास कुछ युवकों ने नेहा यादव और उनके पति के साथ मारपीट की, जब वे अपने बच्चों के साथ गाड़ी में सवार थे। पीड़िता नेहा यादव ने इस मामले की शिकायत विजयनगर थाने में दर्ज कराई।
Indore Crime : शिकायत के अनुसार, आरोपी न सिर्फ मारपीट पर उतारू हो गए, बल्कि पीड़ित की गाड़ी भी छीनने का प्रयास किया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विजयनगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और उनकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











