Indore Crime : फर्जी PhonePe ऐप से लाखों की ठगी, इंदौर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 25 से ज्यादा वारदातों का खुलासा

Sanjay Sahu
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर : इंदौर कनाडिया पुलिस ने ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो जाली फोन पे एप्लीकेशन के माध्यम से लोगों को अपना निशाना बनाते थे और लाखों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम देकर फरार हो जाते थे पकड़े गए आरोपी अब तक 25 से अधिक लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं।

Indore Crime : अगर आप भी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर रुपए ले रहे हैं तो सावधान हो जाइए आपके साथ भी धोखाधड़ी हो सकती है ऐसा ही मामला कनाडिया थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां दो बदमाशों ने फर्जी फोन पे ऐप एप्लीकेशन के माध्यम से 25 से अधिक लोगों को लाखों रुपए का चूना लगा दिया जिन्हें कनाडिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि एक पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी.

 

Indore Crime : उसके पास दो व्यक्ति सुवेश परमार और धीरज गोयल आए और मेडिकल इमरजेंसी बात कर उसे ऑनलाइन ₹6000 दिए इसके बदले में उन्हें ₹6000 उसने कैश दे दिए जब ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक करने का बोला इस दौरान दोनों बदमाश वहां से अपनी गाड़ी लेकर भाग निकले जब यह बात उसने अपने अन्य पंप कर्मचारी दोस्त को बताई तो उसने भी कहा कि उसके साथ भी इस तरह की धोखाधड़ी हुई है।

Indore Crime : जिसके बाद दोनों फरियादी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जब उनसे पूछताछ की गई और उनकी मोबाइल हिस्ट्री चेक की गई जिसमें एक फर्जी फोन पे एप्लीकेशन पुलिस को मिली आरोपियों ने बताया कि उन्होंने टेलीग्राम के माध्यम से फर्जी फोन पर एप्लीकेशन डाउनलोड की थी।

 

Indore Crime : जिसमें हो हु बहू ट्रांजैक्शन असली ट्रांजैक्शन जैसा दिखता है और जिसका स्कैनर स्कैन किया जाता है सामने वाले व्यक्ति का भी नाम आता है लेकिन सामने वाले व्यक्ति को रुपए प्राप्त नहीं होते हैं वहीं आरोपियों ने बताया कि वह अब तक 25 से अधिक जगहों पर इस तरह की ट्रांजैक्शन कर धोखाधड़ी कर चुके हैं यह अधिकतर पेट्रोल पंप भीड़ भाड़ वाली दुकान व बुजुर्ग व्यक्तियों को अपना निशाना बनाते थे फिलहाल अब पुलिस पकड़े गए आरोपी सुरेश परमार और धीरज गोयल से पूछताछ कर रही है और कहां-कहां इन्होंने धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *