Indore Crime : सिविल जज की तैयारी कर रही इंदौर की अर्चना तिवारी ट्रेन से लापता, आखिरी लोकेशन भोपाल में मिली

Indore Crime : इंदौर : इंदौर में सिविल जज की तैयारी कर रही अर्चना तिवारी रहस्यमय तरीके से ट्रेन से लापता हो गई हैं। 24 वर्षीय अर्चना इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में पिछले सात-आठ महीनों से रह रही थीं और 7 अगस्त की शाम को रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने गृह नगर कटनी रवाना हुई थीं। लेकिन 8 अगस्त की सुबह जब ट्रेन कटनी साउथ स्टेशन पहुंची, तो वह कोच में मौजूद नहीं थीं।

Indore Crime : जानकारी के अनुसार, अर्चना तिवारी इंदौर से बिलासपुर के बीच चलने वाली नर्मदा एक्सप्रेस के बी3 कोच में सवार हुई थीं। हॉस्टल से निकलते समय का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वह किसी से मोबाइल फोन पर बात करते हुए हॉस्टल के रजिस्टर पर साइन करती नजर आ रही हैं। उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। जिसमें हॉस्टल वार्डन का कहना है कि अर्चना पढ़ाई में काफी गंभीर थीं और किसी प्रकार की समस्या की कोई जानकारी उन्हें नहीं थी। उन्होंने बताया कि अर्चना 7 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने के लिए घर जाने की बात कहकर निकली थीं। वह बिल्कुल सामान्य व्यवहार कर रही थीं।

 

 

Indore Crime : घटना की सूचना मिलते ही परिजन कटनी और इंदौर पुलिस से संपर्क में हैं। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज और ट्रेन में यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। अर्चना की गुमशुदगी के संबंध में सोशल मीडिया पर भी जानकारी साझा की जा रही है ताकि जल्द से जल्द उनका पता लगाया जा सके।

 

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories