Bihar News : नई दिल्ली: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार किसी राजनीतिक मुद्दे को लेकर नहीं, बल्कि बाढ़ पीड़ितों को नोट बांटने के तरीके को लेकर। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पप्पू यादव 100-100 रुपये के नोट बांटते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर्स ने उनके अंदाज पर सवाल उठाए हैं।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
रोजी नाम की एक एक्स यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “पप्पू यादव 100 रुपये के नोट बांट रहे हैं और देखिए वह ऐसा कैसे कर रहे हैं – मानो भिखारियों को दे रहे हों – फिर भी वह सोच रहे हैं कि वह कोई महान कार्य कर रहे हैं।” इस ट्वीट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
Pappu Yadav is distributing Rs 100 notes & look how he is doing it- as if giving to beggars -Yet thinking he is doing a great act pic.twitter.com/BjvjOrm2Hr
— Rosy (@rose_k01) August 11, 2025
वहीं, एक अन्य यूजर श्याम अवध यादव ने पप्पू यादव का बचाव करते हुए लिखा, “इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि पप्पू यादव को पैसा कहां से मिलता है और कौन देता है, फ़र्क़ इस बात से पड़ता है कि पैसा ग़रीबों के हाथों में जा रहा है।”
Read More : Maharashtra News : डीएम के सरकारी आवास से चंदन के पेड़ की चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
पप्पू यादव की आय पर भी सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनकी आय को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार पप्पू यादव एक अमीर परिवार से आते हैं और उनके पास सैकड़ों बीघे जमीन है। उन्होंने खुद कई इंटरव्यू में बताया है कि वह लंबे समय से जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने बिहार में कई लोगों को मुफ्त भोजन और रहने की सुविधा दी थी।
It doesn’t matter where Pappu Yadav gets the money from and
who gives it to him, it matters that the money is going into the hands
of the poor, it takes guts to distribute money, when the poor
and the needy get a 500 rupee note in their hands, their heart and
mind don’t… pic.twitter.com/u4egrjJXen
— Shyam Awadh Yadav (@shyamawadhyada2) September 1, 2024
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब केंद्र सरकार ने पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाई है, लेकिन उनके पैसे बांटने का तरीका अधिक चर्चा का विषय बना हुआ है।













