Road Accident : सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रक्षाबंधन के दिन एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला और दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चोपन थाना क्षेत्र के शक्तिनगर-वाराणसी हाईवे पर हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को बेरहमी से रौंद दिया।
Read More : Health Update : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन वेंटीलेटर पर, बाथरूम में गिरने से सिर में गंभीर चोट
जानकारी के मुताबिक, महिला अपने बच्चों के साथ भाई को राखी बांधने जा रही थी। इस दौरान हाईवे पर ट्रेलर की टक्कर से मौके पर ही महिला और उसका मासूम बच्चा दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक चालक, एक बच्चा और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
Read More : ऑपरेशन अखल : 9वें दिन भी मुठभेड़ जारी, दो जवान शहीद, 10 घायल, कई आतंकी ढेर
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और हादसे के जिम्मेदार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है।











