Sunday, May 24, 2026
38.1 C
Raipur

White House Shooting: ट्रम्प की मौजूदगी में व्हाइट हाउस के पास चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, हमलावर की मौत

White House Shooting : व्हाइट हाउस फायरिंग ने अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सनसनी फैला दी। शनिवार देर रात व्हाइट हाउस के पास एक संदिग्ध युवक ने करीब 30 राउंड फायरिंग कर दी। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे।घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सीक्रेट सर्विस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को गोली मार दी। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

व्हाइट हाउस फायरिंग की घटना भारतीय समयानुसार रात करीब 3:30 बजे से सुबह 5 बजे के बीच हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर ने व्हाइट हाउस के पास बने सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं।इस दौरान वहां अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारी तैनात थे। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की।

हमलावर की पहचान नासिर बेस्ट के रूप में हुई
व्हाइट हाउस फायरिंग में मारे गए युवक की पहचान 21 वर्षीय नासिर बेस्ट के रूप में हुई है। वह अमेरिका के मैरीलैंड राज्य का रहने वाला था।रिपोर्ट्स के मुताबिक वह मानसिक रूप से परेशान था और पहले भी कई बार व्हाइट हाउस के आसपास देखा जा चुका था।

खुद को ‘जीजस’ बताता था आरोपी
व्हाइट हाउस फायरिंग के आरोपी को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं। बताया गया है कि नासिर बेस्ट खुद को आज के दौर का ‘जीजस’ मानता था।10 जुलाई 2025 को वह व्हाइट हाउस के प्रतिबंधित इलाके में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था। गिरफ्तारी के दौरान उसने अधिकारियों से कहा था कि वह गिरफ्तार होना चाहता है।
Read more : क्या ईरान ने अमेरिका के आगे झुका दिया सिर? यूरेनियम छोड़ने को तैयार खामेनेई

पहले भी मिला था व्हाइट हाउस से दूर रहने का आदेश
व्हाइट हाउस फायरिंग के आरोपी के खिलाफ कोर्ट पहले ही आदेश दे चुका था कि वह व्हाइट हाउस के आसपास नहीं आएगा।26 जून 2025 को उसने सड़क पर वाहनों का रास्ता रोक दिया था, जिसके बाद उसे मानसिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था। इसके बावजूद वह दोबारा सुरक्षा क्षेत्र में पहुंच गया।

आम नागरिक भी गोली लगने से घायल
व्हाइट हाउस फायरिंग में एक आम नागरिक भी घायल हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसे हमलावर की गोली लगी या जवाबी कार्रवाई के दौरान चोट पहुंची।घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

40 मिनट तक लॉकडाउन जैसे हालात
व्हाइट हाउस फायरिंग के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। पत्रकारों और स्टाफ को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।सीक्रेट सर्विस एजेंट हथियारों के साथ पूरे परिसर में तैनात हो गए और करीब 40 मिनट तक लॉकडाउन जैसी स्थिति बनी रही।FBI, सीक्रेट सर्विस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

ट्रम्प परिवार को पहले भी मिल चुकी थी धमकी
व्हाइट हाउस फायरिंग से कुछ दिन पहले ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प को भी हत्या की धमकी मिली थी।इस मामले में एक इराकी युवक को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पास इवांका और उनके पति जैरेड कुशनर के घर का नक्शा मिला था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आरोपी ईरानी सेना से जुड़ा हुआ था।

पहले भी ट्रम्प पर हो चुका है हमला
व्हाइट हाउस फायरिंग से पहले भी ट्रम्प सुरक्षा एजेंसियों की चिंता का कारण बन चुके हैं। जुलाई 2024 में पेंसिल्वेनिया की चुनावी रैली के दौरान उन पर जानलेवा हमला हुआ था।उस दौरान एक गोली ट्रम्प के कान को छूते हुए निकल गई थी। सीक्रेट सर्विस ने तुरंत उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला था।

सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच
व्हाइट हाउस फायरिंग मामले में FBI और अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां लगातार जांच कर रही हैं।सीक्रेट सर्विस ने बताया कि फायरिंग व्हाइट हाउस से करीब एक ब्लॉक दूर 17th स्ट्रीट और Pennsylvania Avenue NW इलाके में हुई थी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Latest YouTube Shorts

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bargi Police Rescue:बरगी पुलिस की तत्परता मानसिक रूप से दिव्यांग बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलवाया

Bargi Police Rescue:जबलपुर (मध्यप्रदेश)। बरगी पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता...

Bilaspur Murder Case: पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े टंकी में छिपाए, आरोपी को उम्रकैद

बिलासपुर मर्डर केस में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

Related Articles

Popular Categories