Sunday, May 24, 2026
38.1 C
Raipur

Keshla Accident News: केशला गांव में बड़ा हादसा हाईटेंशन तार से टकराई तेंदूपत्ता से भरी माजदा, आग में वाहन और लाखों का माल खाक

Keshla Accident News:मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (छत्तीसगढ़)। जिले के मोहला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केशला गांव में शनिवार देर रात एक गंभीर हादसा हो गया। तेंदूपत्ता से भरी एक स्वराज माजदा वाहन हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आकर अचानक आग की चपेट में आa गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और वाहन समेत उसमें लदा पूरा तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया।

Keshla Accident News:जानकारी के अनुसार, यह वाहन अडमागोंदी गांव स्थित तेंदूपत्ता फड़ से बोरे लोड कर डोंगरगांव की ओर रवाना हुआ था। देर रात यात्रा के दौरान जब वाहन केशला गांव के पास पहुंचा, तभी वह हाईटेंशन विद्युत तारों के बेहद करीब आ गया। इसी दौरान तारों के आपस में टकराने और तेज स्पार्किंग (चिंगारी) के कारण वाहन में लदी तेंदूपत्ता की बोरियों में अचानक आग लग गई।

READ MORE: Bilaspur Murder Case: पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े टंकी में छिपाए, आरोपी को उम्रकैद

Keshla Accident News:आग लगते ही स्थिति बेहद भयावह हो गई और कुछ ही पलों में पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। वाहन में मौजूद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी को बस्ती क्षेत्र से बाहर एक खुले स्थान पर ले जाकर खड़ा कर दिया, ताकि किसी बड़े हादसे या जनहानि से बचा जा सके।

Keshla Accident News:इस दौरान वाहन में सवार चालक समेत कुल 6 लोग मौजूद थे, जिन्होंने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, आग इतनी तेज थी कि स्थानीय लोगों के पहुंचने और प्रयास करने के बावजूद उसे काबू में नहीं किया जा सका। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी।

Keshla Accident News:प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही धुएं का गुबार देखा जा सकता था। कुछ ही समय में वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया और उसमें लदा लाखों रुपये का तेंदूपत्ता भी राख में बदल गया।

Keshla Accident News:जानकारी के मुताबिक, वाहन में लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का तेंदूपत्ता लदा हुआ था। वाहन के मालिक राजनांदगांव निवासी तेंदूपत्ता ठेकेदार योगेश कोटक बताए जा रहे हैं।

READ MORE: CG Weather Update: ‘नौतपा’ से पहले रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर में तपिश चरम पर, सड़कें हुईं सुनसान

Keshla Accident News:घटना की सूचना मिलते ही गोटाटोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर खोमन भंडारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्रारंभिक रूप से हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Keshla Accident News:फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और विद्युत विभाग से भी रिपोर्ट मांगी जा सकती है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Latest YouTube Shorts

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bargi Police Rescue:बरगी पुलिस की तत्परता मानसिक रूप से दिव्यांग बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलवाया

Bargi Police Rescue:जबलपुर (मध्यप्रदेश)। बरगी पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता...

Related Articles

Popular Categories