Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: गर्भवती प्रेमिका की पत्थर से हत्या, शादी के दबाव से...

CG NEWS: गर्भवती प्रेमिका की पत्थर से हत्या, शादी के दबाव से बचने के लिए आरोपी ने रची साजिश

0
78

CG NEWS: महासमुंद : छत्तीसगढ़ के Mahasamund जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम इंद्रपुर में एक 21 वर्षीय मूकबधिर युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती, जो गर्भवती थी, की उसके ही प्रेमी ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

CG NEWS: घटना का खुलासा तब हुआ जब 24 मार्च की सुबह मृतका के पिता ने सूचना दी कि उनकी बेटी का शव घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में पड़ा है। शव के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार के गंभीर निशान पाए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से साक्ष्य जुटाए।

CG NEWS: जांच में सामने आया कि गांव के ही युवक लोकनाथ पटेल के साथ युवती का प्रेम संबंध था। युवती गर्भवती थी और आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी कारण आरोपी ने हत्या की साजिश रची।

CG NEWS: पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शादी नहीं करना चाहता था और बदनामी के डर से उसने युवती को रास्ते से हटाने का फैसला किया। 23 मार्च की रात वह उसे बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और वहां पड़े पत्थर से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here